सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले उसकी कंडीशन की जांच जरूर करें इस दौरान देखें स्क्रीन में लाइनें, डेड पिक्सल, क्रैक, कैमरा लेंस पर खरोंच और बॉडी पर डेंट्स तो नहीं हैं आपको हार्डवेयर और बैटरी परफॉर्मेंस भी टेस्ट करना चाहिए। स्पीकर, माइक्रोफोन, वॉल्यूम बटन, कैमरा, चार्जिंग पोर्ट और बैटरी बैकअप की जांच करें सभी चीजों को चेक करने के बाद फैक्ट्री रिसेट कराकर ही फोन लें आप फोन ऑनलाइन खरीद रहे हों या ऑफलाइन, खरीदारी से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और खरीद का प्रमाण अपने पास सुरक्षित रखें यूटिलिटी न्यूज