सस्ते में मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज इस पैकेज में आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है पैकेज के अंतर्गत आपको 3 रात और 4 दिन तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज की शुरुआत 28 जुलाई, 2025 को दिल्ली से हो रही है आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है अगर आप यात्रा करने के लिए इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले सफर करने पर आपको 11,995 रुपये किराया देना है दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 9,330 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,220 रुपये है यूटिलिटी न्यूज