मां वैष्णो देवी के करना चाहते हैं दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है इसका पैकेज कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 3 रातों और 4 दिनों का है माता वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर सफर करने के लिए कैब की सुविधा भी होगी इस टूर पैकेज की शुरुआत 18 सितंबर, 2024 को दिल्ली से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी पैकेज के तहत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी यूटिलिटी न्यूज