आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए खूबसूरत नेपाल नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज का कोड NDO04 है यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 मार्च, 2025 को दिल्ली से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा नेपाल में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। इस पैकेज में आपको गाइड की सुविधा मिलेगी यात्रा के दौरान आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा यूटिलिटी न्यूज