आईआरसीटीसी के साथ कर आइए तिरुपति बालाजी के दर्शन इस टूर पैकेज का नाम LORD BALAJI DARSHAN WITH CONFIRM TRAIN TICKET है पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक ढंग से कराई जाएगी। इसमें आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों 6 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी इस टूर का पैकेज कोड EHR129 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 7 अगस्त, 2025 को कोलकाता से हो रही है आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। पैकेज के अंतर्गत आपको चेन्नई और तिरुपति घुमाया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में कई और तरह की सुविधाएं भी शामिल हैं यूटिलिटी न्यूज