5 रातों और 6 दिनों तक थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम थ्रिलिंग थाईलैंड है। इस टूर का पैकेज कोड SCBO07 है पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक की सैर कराई जाएगी इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 अक्तूबर, 2025 को भूवनेश्वर से हो रही है। इस पैकेज में आपको भुवनेश्वर से थाईलैंड फ्लाइट से ले जाया जाएगा वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है इस पैकेज में आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है यूटिलिटी न्यूज