सावन माह में आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए ओमकारेश्वर, महेश्वर और उज्जैन आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम मध्य प्रदेश महादर्शन टूर पैकेज है। इस पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था होगी इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 जुलाई, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको महेश्वर, ओमकारेश्वर, उज्जैन और इंदौर घुमाया जाएगा इस पैकेज में आपको 4 रातों और 5 दिनों तक घुमाया जाएगा आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है यूटिलिटी न्यूज