IRCTC करा रहा नेपाल में काठमांडू और पोखरा की सैर आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 अगस्त, 2023 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं नेपाल में अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिल रहा है। सफर के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी यूटिलिटी न्यूज