क्या होता है आईपीओ? आईपीओ से तात्पर्य इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग से है। इसे कंपनी द्वारा लाया जाता है कोई भी कंपनी जब अपने शेयर को पहली बार पब्लिक के लिए लेकर आती है, उसे ही आईपीओ कहा जाता है आईपीओ के जरिए कंपनियां स्टॉक मार्केट में शेयर के बदले धन इकट्ठा करती हैं कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए आईपीओ को जारी करती हैं एक बार जब कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो जाती है, उसके बाद निवेशक उस कंपनी के शेयर को खरीद और बेच सकते हैं आईपीओ की मदद से कंपनियां बड़े पैमाने पर कैपिटल इकट्ठा करती हैं कंपनियों द्वारा आईपीओ तभी जारी किया जाता है, जब उन्हें ज्यादा मात्रा में पूंजी की जरूरत होती है यूटिलिटी न्यूज