इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या है अंतर? नॉन इन्वर्टर एसी रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है। इन्वर्टर एसी में टेंपरेचर के साथ स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है, जिससे ये नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले कमरे को जल्दी ठंड कर देता है कमरा ठंडा होने के बाद इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि ये कम स्पीड के साथ काम करता रहता है इस कारण कमरे का तापमान बराबर रहता है। वहीं नॉन इन्वर्टर एसी में इसका उल्टा होता है नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आता है इन्वर्टर एसी खरीदने के लिए आपको नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं यूटिलिटी न्यूज