सरकार लाने जा रही नया इंश्योरेंस बिल केंद्रीय कैबिनेट ने इंश्योरेंस एक्ट में कई बड़े बदलाव करके सबका बीमा सबकी सुरक्षा विधेयक को मंजूरी दी है केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस संशोधन विधेयक को जल्द ही सदन में पेश किया जा सकता है इस बिल में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक करने की बात भी कही गई है इससे देश में वैश्विक इंश्योरेंस कंपनियों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे इंश्योरेंस मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी... जिसके चलते प्रीमियम कंपटीटिव रूप से सस्ते हो सकते हैं। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा, उन्हें कम प्रीमियम पर बेहतर पॉलिसी मिलेगी यूटिलिटी न्यूज