ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया क्यों होता है इतना ज्यादा? फर्स्ट क्लास एसी की अगर बात करें, तो इसमें अलग-अलग केबिन बने होते हैं और एक केबिन में दो सीटें होती हैं मिडिल या अपर सीट का सिस्टम यहां नहीं होता। सबसे खास बात है कि इन केबिन में स्लाइडिंग वाले दरवाजे भी लगे होते हैं, यानी आप अपने केबिन का इस्तेमाल एक रूम की तरह कर सकते हैं। इसमें आपकी प्राइवेसी और स्पेस का खासा ध्यान रखा जाता है फर्स्ट एसी के वॉशरूम भी अन्य कोच के मुकाबले थोड़े अलग होते हैं। फर्स्ट एसी में रेस्टोरेंट के आधार पर मेन्यू दिया जाता है इन्हीं सुविधाओं की वजह से अन्य कोच के मुकाबले फर्स्ट एसी का किराया ज्यादा होता है यूटिलिटी न्यूज