ट्रेन टिकट बुक करते समय गलत डिटेल्स दर्ज होने पर क्या करें? अगर आपने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज कर दी है ऐसे में आप इसको आसानी से ठीक करा सकते हैं। इसके लिए आपको सफर करने से 24 घंटे पहले अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाना होगा यहां चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से मिलकर उसे अपने ई-टिकट के साथ वैलिड आईडी को दिखाना है इस दौरान आपको चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर को अपनी गलती के बारे में भी बताना होगा इसके बाद चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर स्टैंप लगा देगा, जिसके बाद आपका टिकट वैलिड हो जाएगा यूटिलिटी न्यूज