ट्रेन में सफर करने से पहले खो जाए टिकट, तो क्या करें? अगर यात्रा करने से पहले ट्रेन टिकट खो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप काउंटर पर जाकर अपना डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। आप कंफर्म और आरएसी टिकट के खो जाने पर ही उसका डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं अगर आप अपना डुप्लीकेट टिकट बनवाने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास का है। इस स्थिति में आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा इसके अलावा अगर टिकट अन्य कैटेगरी का है, तो इसके लिए आपको 100 रुपये का चार्ज देना होगा वहीं अगर आपका टिकट कट गया है या क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस स्थिति में टिकट की 25 फीसदी रकम देनी होती है यूटिलिटी न्यूज