चलती ट्रेन से मोबाइल गिरने पर करें यह काम, मिल सकता है वापस अगर चलती ट्रेन से मोबाइल नीचे गिर जाता है। इस स्थिति में आपको रेलवे ट्रैक के किनारे लगे हुए नंबर को नोट कर लेना चाहिए इसके बाद आपको तुरंत इस बात की सूचना मोबाइल फोन के जरिए RPF या 182 नंबर पर देनी है फोन पर आपको बताना है कि आपका मोबाइल किस ट्रैक या पोल नंबर के पास गिरा है। इसके बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंचकर मोबाइल को ढूंढेगी अगर पुलिस को मोबाइल मिलता है। इस स्थिति में आपको रेलवे पुलिस से संपर्क करके सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना है इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका मोबाइल फोन वापस कर दिया जाएगा यूटिलिटी न्यूज