क्या दूसरा व्यक्ति कर सकता है हमारी ट्रेन टिकट पर सफर? भारतीय रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक आप अपने ट्रेन टिकट को दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकते हैं सर्कुलर में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि कोई भी व्यक्ति अपना ट्रेन टिकट परिवार के सदस्य को यात्रा करने के लिए दे सकता है गौरतलब बात है कि इसके लिए सफर करने वाले यात्री को अपना आवेदन पत्र स्टेशन मास्टर को देना होगा इसके बाद स्टेशन मास्टर आपको ट्रेन में संबंधित व्यक्ति की ट्रेन टिकट पर यात्रा करने लिए अनुमति दे देगा आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपना ट्रेन टिकट उसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकते हैं, जिसके साथ आपका ब्लड रिलेशन है यूटिलिटी न्यूज