अब ट्रेन में यात्रा करते समय ऑर्डर कर सकेंगे पिज्जा अब आप ट्रेन में सफर करते हुए ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर कर सकते हैं इंडियन रेलवे की ई-कैटरिंग सर्विस ने डोमिनोज समेत दूसरे फूड चेन के साथ साझेदारी की है ट्रेन में सफर करते हुए पिज्जा ऑर्डर करने के लिए आपको आईआरसीटीसी का फूड ऑन ट्रैक एप को डाउनलोड करना है इस एप पर साइन अप करने के बाद अपना पीएनआर नंबर दर्ज करके उस स्टेशन को सेलेक्ट करना है, जहां आपको पिज्जा चाहिए इसके बाद रेस्टोरेंट को सेलेक्ट करके अपने पसंदीदा पिज्जा का चयन करना है। अब आपको अपना नाम, सीट नंबर और मोबाइल नंबर को दर्ज करना है अंत में आपको पेमेंट करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपको ऑर्डर दो घंटे पहले करना है यूटिलिटी न्यूज