1 जुलाई से भारतीय रेलवे बढ़ाने जा रहा किराया रेलवे के नए टैरिफ प्लान के अनुसार सामान्य सेकेंड क्लास में अगर आप 500 किलोमीटर तक सफर करते हैं, तो किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी वहीं अगर आप 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपसे प्रति किलोमीटर आधा पैसा अधिक लिया जाएगा इसके अलावा अगर आप मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो आपको प्रति किलोमीटर एक 1 पैसा ज्यादा देना होगा वहीं बात अगर एसी क्लास के टिकटों की करें तो इसमें प्रति किलोमीटर सफर करने पर 2 पैसे अधिक देने होंगे वहीं शहरी ट्रेनों के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह शहरों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है यूटिलिटी न्यूज