रात के समय ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो जान लें ये बातें भारतीय रेलवे के दिशा निर्देशों के मुताबिक रात के सयम कोई भी यात्री तेज आवाज में बात नहीं कर सकता है इसके अलावा रात के समय तेज आवाज में म्यूजिक सुनने पर भी मनाही है अक्सर देखने को मिलता है कि रात के समय कई यात्री तेज आवाज में बातचीत करते हैं इससे साथ में सफर कर रहे यात्रियों की नींद खराब हो जाती है। सहयात्री द्वारा इसकी शिकायत करने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सकती है रात के समय नाइट लैंप के अलावा सभी लाइटों को बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं यूटिलिटी न्यूज