भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया यह शानदार एप, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं हाल ही में भारतीय रेलवे ने एक शानदार एप लॉन्च किया है। इसका नाम स्वरेल है अभी यह एप्लीकेशन टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है शुरुआत में इसे अभी 1 हजार लोग ही डाउनलोड कर सकेंगे। फीडबैक मिलने के बाद इस एप्लीकेशन को 10 हजार लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा इस एप्लीकेशन पर आप सिंगल साइन इन करके सारी सुविधाओं का एक्सेस कर सकेंगे इस एप्लीकेशन पर आप रिजर्व और अनरिजर्व क्लास की टिकट बुक कर सकेंगे यूटिलिटी न्यूज