रात के समय तेज क्यों चलती हैं ट्रेनें? अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो क्या कभी आपने इस बात पर विचार किया है कि रात के समय ट्रेन तेज क्यों चलती है अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं रात के समय ट्रेन के ट्रैक पर आवाजाही बिल्कुल न के बराबर होती है। रात में ट्रैक पर कोई मेंटिनेंस भी नहीं चल रहा होता है इसके अलावा रात के समय ट्रेन चलाते वक्त दूर से ही सिग्नल दिख जाता है। इस कारण लोको पायलट को दूर से ही पता चल जाता है कि ट्रेन रोकनी है या नहीं इस कारण लोको पायलट को ट्रेन स्पीड कम करने की जरूरत नहीं होती है। इन्हीं वजहों से रात के समय ट्रेन तेज रफ्तार पर चलती है यूटिलिटी न्यूज