ट्रेन टिकट के साथ यात्रियों को मिलती है 10 लाख रुपये की यह सुविधा ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको इंश्योरेंस चुनने का विकल्प मिलता है। यहां इंश्योरेंस के लिए मात्र 35 पैसों का भुगतान करना होता है इस इंश्योरेंस कवर के अंतर्गत अगर यात्री ट्रेन दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 7.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है अगर यात्री ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाता है। इस स्थिति में उसको 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है वहीं अगर यात्री को हल्की फुल्की चोट यात्रा के समय लगती है। ऐसे में उसको 10 हजार रुपये की सहायता दी जाती है मृत्यु या स्थाई रूप से विकलांग होने की स्थिति में 10 लाख रुपये दिए जाते हैं यूटिलिटी न्यूज