एरोप्लेन की तरह अब ट्रेन में भी ले जा सकेंगे तय लिमिट में सामान एयरपोर्ट पर जिस तरह से लगेज नियमों का पालन होता है ठीक उसी तरह रेलवे भी लगेज नियमों को लागू करेगा भारतीय रेलवे ने पहले ही लगेज नियम बना रखा था। हालांकि, अभी तक इसको लागू नहीं किया जा सका था नियम के तहत अगर आप एसी फर्स्ट क्लास में सफर रहे हैं तो अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन ले जा सकते हैं अगर आप थर्ड एसी या स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं तो आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं इसके अलावा अगर कोई यात्री जनरल क्लास में सफर कर रहा है तो वह अपने साथ 35 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकता है यूटिलिटी न्यूज