रेलवे स्टेशन पर MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदार की ऐसे करें शिकायत अगर रेलवे स्टेशन पर कोई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचता है। ऐसे में आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं इसके लिए आपको रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना है यहां आपको संबंधित स्टॉल का नाम, प्लेटफॉर्म नंबर, संचालक का नाम, स्टॉल नंबर और समय आदि जानकारी बतानी है इन जानकारियों के बताने के बाद आपकी डिटेल्स दर्ज कर ली जाएगी शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की जाएगी। अगर जांच में आपकी बात सच पाई जाती है। ऐसे में संबंधित दुकानदार पर उचित कार्रवाई की जाएगी यूटिलिटी न्यूज