ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के फोन में जरूर सेव होने चाहिए ये नंबर
अमर उजाला
Mon, 27 May 2024
Image Credit : Istock
भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। इस दौरान कई बार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
Image Credit : Istock
सफर करते समय यात्रियों को किन्हीं परेशानियों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए रेलवे ने कई व्यवस्थाएं कर रखी हैं
Image Credit : Istock
लोगों की मदद के लिए भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। समस्याओं के निदान के लिए रेलवे ने स्पेशल हेल्पलाइन नंबरों की व्यवस्था कर रखी है
Image Credit : Istock
आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके सुरक्षा संबंधी दिक्कतों की शिकायत कर सकते हैं। वहीं आप ट्रेन में पंखे या बिजली के न चलने, चार्जिंग पॉइंट खराब होने की जानकारी भी हेल्पलाइन नंबरों पर दे सकते हैं
Image Credit : Istock
इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके बीमार होने की स्थिति में मदद की मांग भी कर सकते हैं
Image Credit : Istock
इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नंबरों के बारे में, जिन्हें ट्रेन में सफर करते समय आपको जरूर सेव करके रखना चाहिए
Image Credit : Istock
139
भारतीय रेलवे के इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं। रेलवे के इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप 12 भाषाओं में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं
Image Credit : Istock
1323
ट्रेन में सफर करते समय अगर आपको भूख लगती है तो आप आईआरसीटीसी के 1323 नंबर को डायल करके अपना पसंदीदा खाना मंगवा सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यह सेवा सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक उपलब्ध रहती है
Image Credit : Istock
7208073768/9904411439
ट्रेन में सफर करते समय अगर आपके कोच में साफ-सफाई ठीक से नहीं की गई है या लाइट ठीक नहीं है। इसके अलावा एसी खराब है और तकिए और चद्दर गंदे हैं तो आप रेलवे के इन हेल्पलाइन नंबरों 7208073768/9904411439 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
Image Credit : Istock
जून में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां देखिए लिस्ट