ट्रेन में सफर करते समय किसी भी समस्या होने पर यहां करें कॉल अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार सीट गंदी मिलती है या स्टेशन पर उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं इसके अलावा कई बार ट्रेन में बिजली, पंखे काम नहीं करते हैं या चार्जिंग पॉइंट खराब होते हैं। कई बार तो यात्रियों की तबीयत भी खराब हो जाती है आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके इमरजेंसी के समय चिकित्सा सहायता मंगवा सकते हैं इसके अलावा ट्रेन में किसी समस्या को लेकर भी आप इस हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता मंगवा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज