ट्रेन का चार्ट हो गया है तैयार, क्या उसके बाद भी कर सकते हैं कंफर्म टिकट बुक? भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को करंट टिकट बुकिंग की सुविधा देता है इस सुविधा के अंतर्गत आप ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं करंट टिकट बुकिंग सुविधा उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो ट्रेन के चलने से कुछ देर पहले उसमें सफर करने की योजना बनाते हैं करंट टिकट के जरिए भारतीय रेलवे उन सीटों को बुक करवाता है, जो चार्ट तैयार होने के बाद खाली बच जाती हैं जनरल और तत्काल टिकट की तुलना में आपको करंट टिकट के लिए कम किराया देना होता है यूटिलिटी न्यूज