भारतीय रेलवे ने जून महीने के लिए की ये ट्रेनें कैंसिल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जमशेदपुर के चक्रधरपुर रेल मंडल में गम्हरिया के पास चल रहे लाइन ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हैं ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को 11 जून के लिए कैंसिल कर दिया गया है 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक अलग अलग दिनों के लिए 15 दिनों तक कैंसिल रहेगी ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को कैंसिल रहेगी गम्हारिया के पास चलने वाले लाइन ब्लॉक की वजह से कई और रूटों की ट्रेन पर भी प्रभाव पड़ा है यूटिलिटी न्यूज