इस नियम के तहत स्लीपर क्लास के टिकट पर एसी कोच में कर सकते हैं यात्रा भारतीय रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन नियम के अंतर्गत आपने अगर अपना टिकट स्लीपर क्लास में बुक किया है और वह आरएसी में है... और चार्ट तैयार होने के बाद थर्ड एसी मे सीटें खाली रह जाती हैं तो आपकी क्लास को अपग्रेड कर दिया जाएगा आप स्लीपर क्लास के टिकट पर थर्ड एसी में यात्रा कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होगा ऑटो अपग्रेडेशन का यह नियम थर्ड एसी से सेकेंड एसी और सेकेंड एसी से फर्स्ट में लागू होता है भारतीय रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन नियम के बारे में बहुत कम लोगों को पता है यूटिलिटी न्यूज