ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय न करें ये गलती, नहीं मिलता है रिफंड कई बार अचानक लोगों को यात्रा रद्द करने की वजह से टिकट कैंसिल करना पड़ जाता है इसलिए आपको ट्रेन टिकट के कैंसिल, रिफंड और अन्य नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने पर इसे आप कैंसिल कराते हैं तो पैसा आपके अकाउंट में भेज दिया जाता है हालांकि, कुछ ऐसे भी टिकट होते हैं, जिन्हें कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है अगर ट्रेन टिकट कंफर्म है, तो कैंसिल कराने पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड रेलवे के नियम के मुताबिक ही दिया जाता है शेड्यूल डिर्पाचर से 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं तो ही रिफंड दिया जाता है चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसिल कराते हैं तो भी रिफंड नहीं मिलेगा, वहीं अगर आप करेंट में टिकट लिया है और कंफर्म है तो भी रिफंड नहीं मिलेगा Utility News