ये है भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन, जानिए रूट, किराया और सभी खूबियां भारतीय रेल से यात्रा करना सस्ता और आरामदायक है, जिसकी वजह से इसे देश की लाइफ लाइन कहा जाता है देश में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से अलग-अलग तरह की ट्रेनें चलाई जाती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में प्राइवेट ट्रेन भी चलती है? अगर आपको भी नहीं पता है, तो आज हम आपको इस बारे में बताते हैं भारत में प्राइवेट ट्रेन भी चलती है और इसकी शुरुआत भारत गौरव स्कीम के तहत साल 2022 में हुई थी। इसका नाम भारत गौरव एक्सप्रेस है इस ट्रेन को लीज पर लेकर पर्यटकों के लिए चलाया जाता है, जिसे विशेष डिजाइन के तहत तैयार किया गया है ट्रेन के बाहर की चित्रकारी में देश की संस्कृति दिखती है और इसके अंदर कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं देखो अपना देश के तहत शुरू हुई 1500 यात्रियों की क्षमता वाली ट्रेन दिल्ली से चलकर दक्षिण भारत के रामेश्वरम तक जाती है इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य यात्रियों को भारत के धरोहरों के बारे में बताना है रूट के हिसाब से इस ट्रेन का किराया तय होता है। इस ट्रेन का किराया 17 हजार रुपये से शुरू होता है और अधिकतम किराया 1 लाख रुपये से अधिक है Utility News