कूलर खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें आपको अपने रूम साइज के आधार पर ही कूलर खरीदना चाहिए अगर आपका कमरा 150 से 300 स्क्वायर फीट का है तो आपको 30 से 50 लीटर तक का कूलर खरीदना चाहिए वहीं अगर कमरा बड़ा है तो 50 लीटर से ज्यादा क्षमता वाला कूलर खरीदना आपके लिए सही रहेगा कूलर खरीदते समय कूलिंग पैड के टाइप का जरूर ध्यान दें। हनीकॉम्ब पैड ज्यादा एडवांस्ड और इफेक्टिव होते हैं इस बात का ध्यान रखें कि कूलर एसी की तरह बंद कमरे में अच्छा काम नहीं करता है। इसका सही इस्तेमाल करने के लिए कमरे में वेंटिलेशन का होना जरूरी है हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का कूलर खरीदें और जिस ब्रांड का कूलर खरीद रहे हैं उसके अपने एरिया में सर्विस नेटवर्क के बारे में जरूर पता करें यूटिलिटी न्यूज