अमर उजाला
Tue, 27 May 2025
गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बहुत से लोग कूलर आ उपयोग भी कर रहे हैं, अक्सर ऐसा होता है कि कूलर ठंडी हवा नहीं देता है।
ऐसे में आप कुछ उपाय अपना सकते हैं, जिससे आपका कुलर ठंडी हवा देने लगेगा
कूलर को हमेशा छायादार और हवादार जगह पर रखें, जैसे कि खुली खिड़की या दरवाजे के पास। इससे कूलर को ताजी हवा मिलती है और वह कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा करता है।
अगर आप कूलर को बंद कमरे में चला रहे हैं, तो कमरे में उमस बढ़ जाती है और ठंडक का एहसास नहीं होता। कूलर को ऐसी जगह रखें जहां हवा का प्रवाह बना रहे।
कई बार कूलिंग पैड्स गंदे हो जाते हैं और धूल जम जाती है, जिससे हवा ठंडी नहीं आती है। ऐसे में कूलर केकूलिंग पैड्स को समय-समय पर साफ करते रहें।
मटके का पानी ठंडा रखने के लिए क्या करें?