अमर उजाला
Wed, 24 September 2025
मक्खन और देसी घी, दोनों ही भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और दूध से ही बनते हैं।
अक्सर लोग देसी घी और मक्खन के अंतर को नहीं समझ पाते हैं।
दरअसल, देसी घी बनने की प्रक्रिया एक क्रम में होती है, जिसमें सबसे पहले दूध से मक्खन बनता है और फिर मक्खन को आगे पकाकर घी तैयार किया जाता है।
अंग्रेजी में मक्खन को बटर कहते हैं, जबकि देसी घी को क्लैरीफाइड बटर कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'शोधित या साफ किया हुआ मक्खन'।
मक्खन बनाने के लिए दूध की मलाई को मथकर उसमें से फैट को अलग किया जाता है। इस मक्खन में फैट के साथ-साथ पानी और दूध के ठोस पदार्थ भी मौजूद होते हैं।
जब इसी मक्खन को धीमी आंच पर गर्म किया जाता है, तो इसमें से पानी भाप बनकर उड़ जाता है और दूध के ठोस पदार्थ जलकर नीचे बैठ जाते हैं। इसके बाद, बचे हुए शुद्ध तरल फैट को छान लिया जाता है, जिसे देसी घी कहते हैं।
ABY: आयुष्मान कार्ड की 5 लाख लिमिट, तो कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल