ट्रू कॉलर को कैसे पता चलता है अंजान नंबर से कॉल करने वाले शख्स का नाम? हम जब भी ट्रू कॉलर को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करते हैं। उसके बाद एप का उपयोग करने के लिए हमें साइन अप करना होता है साइन अप करते समय हमसे कई तरह की डिटेल्स की मांग की जाती है। इन डिटेल्स में नाम, मोबाइल नंबर आदि कई चीजें शामिल हैं हमारे द्वारा परमिशन दिए जाने के बाद ट्रू कॉलर हमारे सभी जरूरी डाटा को अपने सर्वर पर स्टोर कर लेता है मान लीजिए आपका कोई दोस्त है। ऐसे में उसके फोन में आपका नंबर और नाम जरूर सेव होगा। आपका दोस्त जब ट्रू कॉलर पर साइन अप करेगा इस स्थिति में उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स और कई जरूरी डाटा को ट्रू कॉलर अपने सर्वर में स्टोर कर लेगा इस स्थिति में जब भी कोई अंजान शख्स आपको कॉल करता है अगर उसका नंबर और नाम ट्रू कॉलर के सर्वर डाटाबेस में स्टोर हुआ, तो वह आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा यूटिलिटी न्यूज