क्या बंद पड़े बैंक अकाउंट से निकाल सकते हैं पैसे? व्यक्ति अगर अपने खाते में दो सालों तक किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं करता है, इस स्थिति में उसके खाते को निष्क्रिय कर दिया जाता है वहीं अगर उस खाते में 8 सालों तक किसी प्रकार की कोई लेनदेन नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में उस खाते में जमा पैसों को अनक्लेम्ड राशि मान लिया जाता है इस राशि को डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर किया जाता है अगर आपका खाता निष्क्रिय हो चुका है, तो इस स्थिति में भी आप उस खाते में जमा पैसों को निकाल सकते हैं खाताधारक की अगर मृत्यु हो चुकी है, तो इस स्थिति में नॉमिनी अपना आईडी प्रूफ दिखाकर इन पैसों को निकाल सकता है यूटिलिटी न्यूज