इस तरह घर पर ही कर सकते हैं आधार में मोबाइल नंबर अपडेट इसके लिए आपको आधार एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार एप को खोलें और स्क्रोल करके नीचे जाएं। यहां सर्विसेज में माय आधार अपडेट के विकल्प का चयन करना है यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स को पढ़कर कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है नेक्स्ट स्टेप पर आपको वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना है। यह करने के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करें इसके बाद आपका फेस ऑथेंटिकेशन होगा। फेस ऑथेंटिकेशन के बाद आपको 75 रुपये की पेमेंट करनी है। इस तरह आप आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज