गैस सिलेंडर में लग जाए आग तो बिना देर किए तुरंत करें ये काम गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के मामले अक्सर सामने निकलकर आते रहते हैं गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में आपको तुरंत उस पर बेडशीट या कंबल डालकर बुझाने की कोशिश करनी चाहिए वहीं आग अगर सिलेंडर के रेगुलेटर में लगती है तो आपको उसे सबसे पहले किसी खुली जगह पर ले जाना चाहिए इसके बाद आपको उस पर गीला कपड़ा या टाट डालना है। इससे आग बुझने की संभावना बढ़ जाती है इसके अलावा आप फायर एक्सटिनग्विसर की मदद लेकर भी आग बुझा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज