बिना डेबिट कार्ड के भी सेट कर सकते हैं यूपीआई पिन आप आधार कार्ड से अपने यूपीआई के पिन को सेट कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई एप खोलना है यह करने के बाद अपनी बैंक डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद आपको यूपीआई पिन सेट करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा नेक्स्ट स्टेप पर आपको दो विकल्प नजर आएंगे। इसमें डेबिट कार्ड और आधार ओटीपी होगा। आपको आधार वाले विकल्प का चयन करना है यह करने के बाद आपको वेरिफिेकेशन के लिए आधार के पहले छह अंक दर्ज करने हैं। इसे दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आप यूपीआई पिन को सेट कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज