ऐसे छुपाएं अपनी व्हाट्सएप चैट इसके लिए आप व्हाट्सएप आर्काइव फीचर की मदद ले सकते हैं सबसे पहले आपको उस व्यक्ति की चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना है, जिसे आप आर्काइव सेक्शन में डालना चाहते हैं इस प्रोसेस को करने के बाद आपको दाईं तरफ थ्री डॉट मेन्यू के बगल में आर्काइव सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी चैट आर्काइव सेक्शन में चली जाएगी। ऐसे में सामान्य स्क्रीन पर वह चैट नहीं दिखेगी आपको उसे देखने के लिए आर्काइव सेक्शन में जाना होगा। इस तरह आप आसानी से व्हाट्सएप चैट को छुपा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज