किसी व्यक्ति को लग जाए करंट तो तुरंत करें ये काम किसी व्यक्ति को करंट लगने पर सबसे पहले तुरंत मेन स्विच ऑफ करें इसके बाद लकड़ी या किसी नॉन कंडक्टिव चीज से व्यक्ति को करंट से अलग करें ध्यान रखें कि इस दौरान घायल को तुरंत हाथ न लगाएं। इसके बाद घायल व्यक्ति की स्थिति की जांच करें। अगर व्यक्ति होश में है तो उससे बात करें व्यक्ति अगर करंट लगने के बाद जल गया है तो सूखा कपड़ा रखें। वहीं करंट थोड़ा भी लगा है तो भी उसे डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाएं अगर व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और करंट लगने के बाद सांस या धड़कन रुक गई है तो आपको उसे CPR देना चाहिए इस दौरान एम्बुलेंस को कॉल करें। मेडिकल हेल्प जब तक नहीं आ जाती है तब तक उस व्यक्ति के साथ रहें यूटिलिटी न्यूज