रसोई गैस सिलेंडर जल्दी हो जाता है खाली तो अपनाएं ये उपाय अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोग गीले बर्तन को ही स्टोव पर रख देते हैं गौर करने वाली बात है कि हीट से गीला बर्तन तो सूख जाता है। हालांकि, इस प्रक्रिया में गैस की खपत ज्यादा होती है इस कारण आपको गीले बर्तन को सबसे पहले किसी सूती कपड़े से अच्छे से साफ करके उसको सुखाने के बाद ही स्टोव पर रखना चाहिए। इससे गैस की खपत कम होगी आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रेशर कुकर में खाना बनाने से गैस की काफी बचत होती है अगर आपकी रसोई सिलेंडर की गैस जल्दी खत्म हो जाती है तो आप ज्यादातर खाद्य सामग्रियों को प्रेशर कुकर में पका सकती हैं यूटिलिटी न्यूज