रसोई गैस की बचत करने के लिए अपनाएं ये तरीके हम जल्दबाजी में गीले बर्तन को गैस पर रख देते हैं। ऐसे में गीला बर्तन गैस पर रखने के बाद सूख तो जाता है लेकिन इसमें समय काफी लगता है इस कारण गैस की काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में आपको गीले बर्तन पर खाना पकाने से पहले उसको साफ कर लेना चाहिए। इससे गैस की काफी बचत होगी आपको अपना खाना प्रेशर कूकर पर पकाना चाहिए। प्रेशर कूकर में खाना पकाने से गैस लंबे समय तक चलेगी आपको हमेशा खाना ढक कर पकाना चाहिए। इसके अलावा आपको समय-समय पर अपने स्टोव के बर्नर को भी साफ करते रहना चाहिए ऐसा करने से फ्लेम तेज आती है। इससे खाना कम समय में जल्दी से गर्म हो जाता है और आपके गैस की ज्यादा खपत नहीं होती है यूटिलिटी न्यूज