गीजर और हीटर चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, जान लें ये बातें
अमर उजाला
Tue, 2 December 2025
Image Credit : Adobestock
अगर आप गीजर चलाते समय बिजली की बचत करना चाहते हैं तो आपको इसके थर्मोस्टेट को बहुत ज्यादा पर सेट नहीं करना चाहिए
Image Credit : AdobeStock
इसको 50 से 55 डिग्री सेल्सियस पर सेट करना ठीक माना जाता है। ज्यादा तापमान पर पानी को गर्म करने से बिजली की खपत अधिक होती है
Image Credit : AdobeStock
इसके अलावा आपको निश्चित समय अंतराल पर गीजर की सर्विसिंग भी करानी चाहिए। 5 स्टार रेटिंग वाले ऊर्जा उपकरण का उपयोग करने पर बिजली की बचत होती है
Image Credit : AdobeStock
रूम हीटर को चलाने से पहले अपने कमरे की खिड़कियों और दरवाजों को अच्छे से बंद करें। ऐसा करने से कमरे के भीतर गर्मी बनी रहेगी
Image Credit : AdobeStock
इसके बाद रूम हीटर को चलाएं। कमरा जब गर्म हो जाए, उसके बाद रूम हीटर को बंद कर दें। इससे बिजली की बचत होगी। ध्यान दें कि कमरे में थोड़ा वेंटिलेशन का होना जरूरी है