एसी चलाते समय इस चीज को सेट करने से बिजली की होती है खूब बचत आपको एसी में लगे टाइमर के बारे में पता होना चाहिए। कई लोग रात में एसी को चालू करके सो जाते हैं बीच रात में जब कमरा ठंडा हो जाता है, तो नींद में होने या आलस की वजह से कई लोग एसी को बंद नहीं करते हैं इस कारण जरूरत न होने पर भी एसी पूरी रात चलता रहता है, जिसकी वजह से बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है आप बिजली की बचत करने के लिए एसी में टाइमर को सेट कर सकते हैं। आप रात में सोने से पहले कुछ घंटों के अंतराल पर एसी का टाइमर सेट कर दें इससे एसी कुछ घंटों तक चलने के बाद अपने आप बंद हो जाएगा। इससे बिजली की खपत कम होगी और हर महीने आपका बिजली बिल कम आएगा यूटिलिटी न्यूज