रेलवे स्टेशन पर दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर बेचे सामान तो ऐसे करें शिकायत अगर रेलवे स्टेशन पर कोई दुकानदार किसी सामान को उसके MRP से ज्यादा कीमत पर बेचता है। ऐसे में आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं शिकातय दर्ज कराने से पहले आपको उस दुकान का नाम, प्लेटफॉर्म नंबर, संचालक का नाम, स्टॉल नंबर आदि जानकारी को जुटाना है इन जानकारियों को एकत्रित करने के बाद आपको रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके इसकी शिकायत करनी होगी आपके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की जाएगी जांच के बाद नियमों के अंतर्गत दुकानदार के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी यूटिलिटी न्यूज