पीएम सूर्यघर योजना में करना चाहते हैं आवेदन? ये रहा तरीका आवेदन के लिए आपको इस वेबसाइट पर https://pmsuryaghar.gov.in विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर... के विकल्प का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी के नाम का चयन करना है। इस प्रक्रिया को करने के बाद... आपको अपने बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा। नए पेज पर आपको कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है यह करने के बाद स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा। यहां आपको सभी दिशानिर्देशों को फॉलो करते हुए रूफटॉप सोलर पैनल स्कीम में आवेदन करना है इसके बाद आपको फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा। अप्रूवल मिलने के बाद आप डिस्कॉम से रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से सोलर प्लांट को अपनी छत पर इंस्टॉल करवा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज