ऐसे करें पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन इसके लिए आपको पीएम सूर्यघर योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर विजिट करना है वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी... के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद बिजली उपभोक्ता के नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है। यह करने के बाद नया पेज ओपन होगा यहां कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है। यह करने के बाद सभी दिशानिर्देशों को फॉलो करते हुए स्कीम में आवेदन करना है यह करने के बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा। अप्रूवल मिलने के बाद अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से प्लांट इंस्टॉल करा सकेंगे यूटिलिटी न्यूज