क्या है पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन की प्रक्रिया? इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम सूर्यघर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है यह करने के बाद राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करके बिजली उपभोक्ता नंबर को भरें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है रूफटॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन करने के बाद डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से प्लांट लगवाएं। इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया के बाद आपको प्लांट.. की डिटेल्स जमा करके नेट मीटर के लिए अप्लाई करना है। मीटर और डिस्कॉम लगने के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाण पत्र को जारी किया जाएगा यह मिलने के बाद पोर्टल के जरिए आपको बैंक खाते का विवरण और एक रद्द चेक जमा करना होगा। यह करने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी मिल जाएगी यूटिलिटी न्यूज