प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में क्या है आवेदन की प्रक्रिया? रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है वेबसाइट ओपन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा नेक्स्ट स्टेप पर आपको New Farmer Registration के विकल्प का चयन करना है इसके बाद नए पेज पर अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। उसके बाद इमेज कोड को दर्ज करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आए ओटीपी को दर्ज करें इसके बाद नए पेज पर जरूरी डिटेल्स के साथ अपने दस्तावेजों को अपलोड करें। इस तरह आप आसानी से स्कीम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज